मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना 2025
सेक्टर: योजना एवं विकास विभाग, बिहार सरकार
शुभारम्भ: 2 अक्टूबर 2016 | अंतिम अपडेट: सितंबर 2025
सरकार 4 अक्टूबर 2025 को योजना की पहली किस्त जारी करेगी।
मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना के अंतर्गत 20 से 25 वर्ष के बेरोजगार युवाओं को रोज़गार तलाशने के दौरान सहायता के रूप में ₹1000 प्रति माह की दर से अधिकतम दो वर्षों के लिए आर्थिक सहयोग प्रदान किया जाता है।
लाभार्थी कौन हैं?
- बिहार राज्य के निवासी
- आयु: 20 से 25 वर्ष
- बेरोजगार युवा जो रोजगार की तलाश में हैं
- इंटर पास या स्नातक पास (2025 के बाद से)
प्रमुख लाभ (Benefits)
- ₹1000 प्रतिमाह की आर्थिक सहायता (2 वर्षों तक)
- भाषा (हिंदी/अंग्रेज़ी), संवाद कौशल, कंप्यूटर नॉलेज, और व्यवहारिक प्रशिक्षण
- रोज़गार से जुड़ी काउंसलिंग और स्किल डेवलेपमेंट के अवसर
महत्वपूर्ण तिथि
- पहली किस्त जारी: 4 अक्टूबर 2025
- ऑनलाइन आवेदन: जारी है
कैसे करें आवेदन?
योजना के लिए आवेदन 7nishchay-yuvaupmission.bihar.gov.in पोर्टल पर ऑनलाइन किया जा सकता है।
आवश्यक दस्तावेज़:
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- शैक्षणिक प्रमाण पत्र (इंटर / स्नातक)
- पासपोर्ट साइज फोटो
- बैंक खाता विवरण
महत्वपूर्ण लिंक
🔔 सूचना: यह जानकारी सरकार द्वारा जारी अधिसूचना एवं पोर्टल पर आधारित है। कृपया किसी भी अंतिम निर्णय से पहले आधिकारिक पोर्टल पर सत्यापन अवश्य करें।